फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Decrease in foreigners going abroad due to Corona

कोरोना के चलते विदेश जाने वालों में आई कमी

Sun, 27 Jun 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Decrease in foreigners going abroad due to Corona
मिर्जापुर कोरोना संक्रमण के चलते तमाम देशों की यात्राओं पर प्रतिबंध लगा है। इस कारण काम और पढ़ाई के सिलसिले में विदेश जाने वालों की संख्या एकदम से कम हो गई है।
विज्ञापन

जिले में पासपार्ट बनवाने वालों की संख्या में 90 प्रतिशत तक कमी आई है। नौकरीपेशा लोग ही पोसपोर्ट बनवा रहे हैं। पढ़ाई और नौकरी करने के साथ लोग छुट्टियां मनाने भी विदेश जाते हैं, पर पिछले एक वर्ष से कोरोना संक्रमण के चलते विदेश जाने वालों की संख्या में कमी आई है। अब धीरे-धीरे प्रतिबंध हट रहा है तो यात्रा पर कई शर्तें लगा दी गई हैं। विदेश जाने के लिए सबसे बड़ी शर्त यही है कि विदेश जाने वाले को वैक्सीन की दोनों खुराक लगी हो। इन सब शर्तों और विदेशों में भी कोरोना का संक्रमण होने के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आई है। पासपोर्ट आवेदन के बाद उसका सत्यापन पुुलिस करती है। कोविड से पहले पुलिस के पास प्रति महीने 300 के आस-पास आवेदन सत्यापन के लिए आते थे, कोविड के बाद यह संख्या 25 से 30 तक प्रति महीने रह गई है। जिले में चुनार में पासपोर्ट कार्यालय खुला है, पर आवेदन के बाद लोगों को वाराणसी कार्यालय ही जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed