{"_id":"686acd7d2540fc3cb8004cc6","slug":"decomposed-body-found-on-magan-deewana-hill-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-136302-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मगन दीवाना पहाड़ी पर सड़ा-गला शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मगन दीवाना पहाड़ी पर सड़ा-गला शव मिला
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के मगन दीवाना पहाड़ी की तलहटी में रविवार की दोपहर में चरवाहे की सूचना पर पुलिस ने आनंदीपुर निवासी जैसराम बिंद (48) का सड़ा-गला शव बरामद किया।
मौके पर पहुंची पत्नी ने शव की शिनाख्त की। उसने बताया कि जैसराम प्रेमिका के साथ रहता था। उसने पति की हत्या का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के आनंदीपुर निवासी जैसराम बिंद तीन दिनों से लापता था। रविवार की दोपहर में मगन दिवाना पहाड़ी की तलहटी में चरवाहों ने देखा तो पुलिस का जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो झाड़ी के पास सड़ा-गला शव पड़ा था, जिससे दुर्गंध आ रही थी। शव पर कीड़े पड़ गए थे। उसके पास जहरीली दवा का पैकेट भी मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन और उसकी पत्नी सीमा भी पहुंच गई। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि करीब डेढ़ दशक से जैसराम का गांव की एक महिला से प्रेम संबंध था। काफी दिनों से वह प्रेमिका के साथ अलग रहता था।
विज्ञापन
बहन उषा ने भी प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।
वहीं, थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि शव दो दिन पुराना लग रहा है।
शव के पास मिले जहरीली दवा के पैकेट को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।