फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Debt write-offs brought the form filling

कर्ज लेकर आए थे कर्ज माफी का फार्म भरने

Thu, 15 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 15 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Debt write-offs brought the form filling
बिहसड़ा में खाट पर बैठे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी।
मड़िहान में राहुल गांधी की खाट सभा में किसानों का हुजूम उमड़ा। कुछ तो भाषण सुनने आए थे और कुछ राहुल को नजदीक से देखने। बहुत से किसान तो कर्ज माफी की फरियाद लेकर आए थे। बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाएं भी यहां आईं। उन्हें किसी ने बताया था कि यहां कोई पर्चा मिलेगा, जिस पर नाम, पता लिखने के बाद उन्हे विधवा पेंशन मिलने लगेगा। गांव में घर के पास हैंडपंप लग जाएगा और उन्हें हर वह सरकारी सुविधा मिलने लगेगी, जो सरकार गरीबों को देती है। कोल बिरादरी की 20 से अधिक महिलाएं साहूकार से कर्ज लेकर 40 किलोमीटर दूर से राहुल की सभा में पहुंची थीं।
विज्ञापन


बनकी गांव के किसान राजकपूर शिकायत लेकर आए थे। उनका कहना था कि दो साल पहले उनकी पत्नी को बेटा हुआ था जो पटेहरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बदल दिया गया। तब से वह डीएनए जांच की मांग को लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। मगर आज तक उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने उन्हें भरोसा दिया है कि वे उन्हें न्याय दिलाएंगे। वहीं दूर राहुल के भाषण पर तालियां बजा रहे 75 साल के दलित बुजुर्ग हीरालाल से जब उनकी खुशी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के जमाने से कांग्रेस के साथ हूं। बताया कि इंदिरा जी 1966 में मिर्जापुर आई थीं। हम लोगों को खेती के लिए जमीन दी। बसने के लिए गांव की आबादी में जमीन दी। उनके अलावा किसी नेता ने दलितों को आज तक कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन


   उधर, पड़रिया गांव की खेत मजदूर अमरावती देवी विधवा पेंशन की आस लेकर यहां पहुंची थीं। उनके साथ उन्हीं के गांव की लीलावती, फू लवंती एवं सहदेई तथा जमुई की माधुरी साहूकार से कर्ज लेकर खाट सभा में आई थीं। इन महिलाओं की शिकायत थी कि इन्हें सरकार की किसी भी योजना का कोई लाभ नहीं मिलता। दो महिलाएं ऐसी भी थी जिनके पति ने पांच साल पहले खेती के लिए कर्ज लिया था। खेतीबाड़ी चौपट होने की वजह से वे कर्ज नहीं चुका पा रहे। मारचा गांव के जयकुमार सिंह, पटेहरा शीतलगढ़ के जयंती एवं मगरमू के शिवलाल यादव ये ऐसे किसान हैं जिनपर 40 हजार से 70 हजार रुपये का कर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed