फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death of youngman after being crushed by truck accused of murder in land dispute

हाइवा से कुचलकर युवक की मौत, जमीन के विवाद में हत्या का आरोप

Thu, 16 Jul 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Death of youngman after being crushed by truck accused of murder in land dispute
अहरौरा। थाना क्षेत्र छातो ग्राम सभा के अमवा इलाके में बुधवार रात एक युवक की मौत हो गई। पुलिस को बताया जा रहा कि शादी समारोह के बाद हाइवा बैक करने के दौरान युवक की दबने से मौत हो गई। जबकि युवक के पिता ने भूमि विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई रात भर शव उसी तरह पड़ा रहा। गुरुवार की सुबह युवक के पिता व ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पिता ने ट्रक से कुचल कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी हादसे के बाद से ही आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी सरेमु पुत्र रामदास छातो ग्राम सभा के अमवा स्थित पाही पर खेती करने के लिए परिवार संग रहते हैं। पट्टीदार भी उसी स्थान पर रहकर खेती करते हैं। बुधवार को एक शादी समारोह में खजूरी से आई बारात के विदा होने के बाद युवक भोजभात में लगे थे। इसी दौरान रामाश्रय का पुत्र शैली उर्फ अशोक पास में खड़े हाइवा की ड्राइविंग सीट पर बैठा और वाहन स्टार्ट कर बैक करने लगा। बताया जा रहा कि हाइवा से कुचलकर 35 वर्षीय रणजीत पुत्र सरेमू की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक तथा अन्य साथी शव को वहीं छोड़ भाग गए। गुरुवार की सुबह पीड़ित पिता ने घटना की जानकारी अहरौरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। हादसे की जानकारी के बाद सरेमु और विपक्षी में दोपहर तक थाने पर घटना को लेकर पंचायत चली। जिसके बाद सरेमू ने 10 विस्वा जमीन पर कब्जे को लेकर पूर्व से चल रहे विवाद में पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। पट्टीदार चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप है कि मृतक रणजीत घर आ रहा था कि तभी अमवा स्थित घर से 150 मीटर दूर आरोपी शैली उर्फ अशोक पुत्र रामाश्रय, श्रवण पुत्र रामाश्रय, रामाश्रय पुत्र रामदास, तथा राजकुमार पुत्र कुंदन ने उसकी हत्या कर दी। और शव को हाइवा के नीचे कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी घर से फरार हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed