{"_id":"62780b7b533d7b69be64d970","slug":"death-of-a-young-man-riding-a-bike-due-to-the-collision-of-an-unknown-vehicle-mirzapur-news-vns6523673107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के बनकी मोड़ पर आस्था फिलिंग पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर रात लगभग 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
लालगंज थाना क्षेत्र के अतरैला गांव निवासी रामविलास (34) पुत्र कालिका शनिवार की रात 11 बजे दीपनगर से अपने घर अतरैला जा रहा था। वह जैसे ही बनकी मोड़ा आस्था फिलिंग पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पेट्रोल पम्प कर्मियों ने घटना की जानकारी पटेहरा पुलिस को दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह के सहयोग से घायल को इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान घायल की मौत हो गयी । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। पत्नी की हालत को देख घर के लोग उसे सांत्वना देने में लगे रहे। उसको चार वर्ष का एक पुत्र है।
बस के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत
लालगंज। थाना क्षेत्र पतुलकी गांव के सामने झाहुर मझिगवां सड़क के मोड़ के के पास फोरलेन सड़क पर बस के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
लालगंज विकासखंड के रामपुर कामता गांव निवासी नीरज मौर्य (24) लहंगूपुर विद्युत उपकेंद्र पर मीटर रीडर का काम करता था। वह सुबह ड्यूटी पर बाइक से जा रहा था तो सामने से आ रही बस ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाता। तब तक उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दिया। विद्युत विभाग के सभी संविदा कर्मचारी नीरज की मौत की खबर पाते ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।