{"_id":"6213df8b0354c73d7052db08","slug":"death-of-a-married-woman-by-hanging-case-on-husband-and-mother-in-law-mirzapur-news-vns6397873187","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटककर विवाहिता की मौत, पति व सास पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटककर विवाहिता की मौत, पति व सास पर केस
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के भौरही गांव में रविवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई है।
क्षेत्र के बहरामगंज निवासी बंशी गुप्ता ने अपनी पुत्री खुशबु गुप्ता (21) का विवाह आठ माह पूर्व मई 2021 में थाना क्षेत्र के ही भौरहीं गांव निवासी शिवलाल के पुत्र सूरज से किया था। रविवार की रात को विवाहिता ने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटक गई। जानकारी होने पर सुसराल वालों ने उसे फंदे से उतार तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी होने पर मायके वाले भी पहुंचे।
विवाहिता के पिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर पुत्री की हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया। बताया कि शादी के तीन माह बाद ही बाइक के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता की संदिग्ध मौत होने पर सीओ चुनार रामानांद राय, थानाध्यक्ष गोपालजी गुप्ता, तहसीलदार आदि मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सूरज व सास ऊषा देवी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश में जुट गयी है।