फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   death due to accident in mirzapur

गड्ढे में बाइक गिरने से एक की मौत, दो घायल

Mon, 13 Jul 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
death due to accident in mirzapur
गड्ढे में गिरी बाइक, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

- जमालपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जमालपुर। थाना क्षेत्र के जेके स्टेट हाइवे पर विशुनपुरा गांव के पास सोमवार दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में चली गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को सूचना देकर स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले गए। वहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मौत की खबर से परिवार मेें कोहराम मच गया।

चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी सुनील कुमार सोनकर पुत्र बाबूलाल सोनकर बाइक पर घर से राहुल सोनकर व मालिचंद निवासी कोदोपुर थाना रामनगर जिला वाराणसी को बैठाकर रामनगर जा रहा था। बाइक जमालपुर के विशुनपुरा गांव के पास पहुंची थी कि सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तीनों को गड्ढे से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने सुनील कुमार सोनकर (35) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोन से परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed