फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Deadly attack on forest department team

वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, दी तहरीर

Mon, 29 Jun 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on forest department team
ड्रमंडगंज/हलिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी ड्रमंडगंज अजय सिंह ने सोमवार को हलिया थाने में तहरीर देकर भैंसोड़ बलाय पहाड़ निवासी छह लोगों के खिलाफ वन विभाग की टीम पर जानेवाला हमला करने व सरकारी जीप को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। रेंजर ने बताया है कि रविवार को 11 बजे वे अपनी टीम के साथ भैंसोड़ कटरा रोपावनी का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान भैंसोड़ बार्डर पर सड़क किनारे आरक्षित वन भूमि में पॉलिथिन से बने मड़हा में खुली चाय-पान की दुकान दिखाई पड़ी। आरोप है कि वन विभाग की टीम द्वारा वहां रुककर मड़हा के बारे में तहकीकात की जाने लगी तो कुछ लोग हाथ में लाठी डंडा व पत्थर लेकर वन विभाग की टीम पर हमलावर हो गए। रेंजर ने बताया कि आरोपियों के हमले में वन दरोगा राम नरेश पांडेय, महेश प्रताप सिंह, वन रक्षक पिंटू शाह, राहुल यादव तथा सर्वेश कुमार पटेल घायल हुए हैं। हमलावरों ने वन विभाग की जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। किसी तरह वहां बचकर निकलने के बाद रास्ते में ही मोबाइल से रेंजर ने चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज योगेंद्र पांडेय को घटना की जानकारी दी। सूचना पर चौकी प्रभारी व पुलिस बल के साथ वन विभाग की टीम दोबारा वहां पहुंची तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए थे। रेंजर ने वन विभाग के गश्ती दल पर हमला करने वाले छह आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed