{"_id":"6abec28fa60b76a523072b6b","slug":"deadline-for-filling-out-exam-forms-on-the-samarth-portal-extended-to-october-12-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-162301-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फार्म भरने की तिथि 12 अक्टूबर तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फार्म भरने की तिथि 12 अक्टूबर तक बढ़ी
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को परीक्षा से संबंधित बैठक हुई। जिसमें विभिन्न समस्याओं पर सभी संकायाध्यक्ष, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक के साथ विचार-विमर्श किया गया। बैठक में परीक्षा फार्म की तिथि 12 अक्तूबर तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया। संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षा फार्म भरने में आ रही समस्याओं पर भी बिंदुवार चर्चा की गई।
कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक को समस्याओं का समाधान कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर समस्त पाठ्यक्रम अपलोड कराने के लिए कहा। कुलसचिव ने कुलपति को बताया कि महाविद्यालयों द्वारा समर्थ पोर्टल पर प्रवेश की तिथि बढ़ाने के लिए लगातार अनुरोध किया जा रहा है। इस पर कुलपति ने समर्थ पोर्टल पर प्रवेश की तिथि को छह अक्तूबर तक बढ़ाने का निर्देश दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि शासन द्वारा जारी शैक्षणिक कैलेंडर सत्र 2026-27 के अनुसार ही परीक्षाएं आयोजित की जानी चाहिए। बैठक में संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक सिंह, प्रो. भवभूति मिश्र, प्रो. गौरी शंकर द्विवेदी, प्रो. देवेन्द्र पांडेय, प्रो. राजमोहन शर्मा, प्रो. सूबेदार यादव, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक उपस्थित रहे।