फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body thrown in Pokhara after killing truck Khalasi

ट्रक खलासी की हत्या कर पोखरे में फेंका शव

Thu, 15 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in Pokhara after killing truck Khalasi
विंध्याचल(मिर्जापुर)। अष्टभुजा चौकी से सौ मीटर दूर बने रोप-वे के पास पोखरे से हत्या कर फेंका गया युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से निकालवाया। मरने वाला युवक सुनील कुमार निवासी गोपालपुर मड़गुड़ा का था। विंध्याचल पुलिस ने डाग स्क्वाड की मदद से छानबीन की। इसके बाद सीओ सिटी, एएसपी सिटी और पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पर पहुंचे। मरने वाले युवक के बड़े भाई राम संजीवन ने स्टैंड के विवाद में हत्या किए जाने की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

अष्टभुजा चौकी क्षेत्र स्थित रोप-वे के पास स्थित पोखरे में बृहस्पतिवार की सुबह सुनील कुमार (25) का शव बरामद हुआ। सुबह पोखरे की ओर गए लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। विंध्याचल कोतवाल शैलेश राय ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला। युवक के सिर में चोट का निशान था। इससे आशंका जताई गई कि युवक की हत्या कर शव को पोखरे में फेंक दिया गया। उसके पास एक फोन, जिगना मेडिकल की लिखी पर्ची, लाल रंग का गमछा, 371 रुपये नगदी, चाबी का गुच्छा बरामद हुआ। पुलिस ने पर्ची आदि से शव की शिनाख्त की। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सुनील ट्रक खलासी का काम करता था। वह बुधवार की रात 10 बजे घर पर आया था। ट्रक का चालक भैरव कुंड के पास स्टैंड बना रहा था। दोनों में आपस में बात हुई जिसपर वह घर से मछली लेकर भैरव कुंड पहुंचा। चालक का कहना है कि खाना खाने के बाद वह रात 11:30 बजे घर के लिए निकल गया था। सीओ सिटी प्रभात राय, एएसपी सिटी संजय वर्मा के बाद एसपी अजय कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पोखरे के पास एक पत्थर पर रक्त के धब्बे मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक रात को किसी के बुलाने पर वहां पहुंचा था। जहां किसी ने उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। पोखरे में शव फेंक दिया। पोखरा गहरा है, पर शव पोखरे के किनारे ही मिला है। पोखरा सुनील के घर से आधा किमी दूर है। लेकिन मृत सुनील के पैंट की जेब से पुलिस ने उसकी मोबाइल बरामद किया। जो पानी जाने से बंद हो गई थी। मोबाइल की जांच करने पर पुलिस को सुराग हाथ लग सकता है। हालांकि घटना स्थल पर क्राइम ब्रांच और डाग स्क्वाड की टीम पहुंची। खोजी कुतिया पोखरे के आसपास घूमने के बाद प्रयागराज हाईवे मार्ग तक जाकर रुक गई। इससे अनुमान लगाया गया कि हत्यारोपी प्रयागराज हाईवे तक गए हैं। एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पोखरे में मिले शव की जांच करने पर प्रथम दृष्टया सिर में आई चोट से मौत होना प्रतीत हो रहा है। घटना के खुलासे के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed