फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of youth missing for four days found, suspicion of murder

Mirzapur News: चार दिन से लापता युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Sun, 05 Nov 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth missing for four days found, suspicion of murder
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोपलपुर नई बस्ती स्थित रजबंधवा बांध के नाले में शनिवार को चार दिन से लापता युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन

क्षेत्र के छोटका मरचा गांव निवासी रजिंदर (32) बीते बुधवार को दोपहर करीब एक बजे अपने घर से अपने आठ वर्षीय पुत्र को लेकर मछली पकड़ने गए थे। रजबंधवा के पास अपने पुत्र को बैठा कर मछली पकड़ने चले गए और फिर लौटकर नहीं आए। उनका पुत्र खोजते हुए घर चला आया। घर आने पर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग खोजने के लिए निकले। परंतु उनका पता नहीं चला। रिश्तेदारी में भी फोन किया, लेकिन पता नहीं चला। इस बीच शनिवार को अपराह्न तीन बजे गांव के ही कुछ लोग घास काटने के लिए गए हुए थे। घास काटते समय नाले से दुर्गंध आने लगा। जब पास गए तो युवक का शव दिखाई दिया। घास काटने वालों ने गांव में जाकर सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मड़िहान थाने में सूचना दी। थानाध्यक्ष विजय चौरसिया और सीओ मड़िहान अनिल कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। रजिंदर से एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। पत्नी की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया ने बताया रजिंदर को पहले से मिर्गी की बीमारी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed