फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of young man found dumped near blood bank

मंडलीय अस्पताल ब्लड बैंक के पास फेंका मिला युवक का शव

Tue, 24 Aug 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found dumped near blood bank
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के बाहर ब्लड बैंक के पास सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव फेंका हुआ मिला। लापरवाही के चलते ही 24 घंटे इमरजेंसी सेवा चलने, परिसर में पुलिस चौकी होने के बाद भी रात भर शव पड़ा रहा, पर किसी को पता नहीं चला। सोमवार की सुबह इमरजेंसी ड्यूटी में आए डाक्टर ने जांच किया तो वह मृत मिला। तब जाकर अज्ञात शव के बारे में जानकारी हो सकी। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। छानबीन में जहरखुरानी का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है। चर्चा यह भी है कि जीआरपी के सिपाही ने ई रिक्शा से मृत युवक को अस्पताल भेजवाया था।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल इमरजेंसी के सामने ब्लड बैंक के पास पूरी रात एक युवक का शव पड़ा रहा। रात के समय अस्पताल के स्टाफ ने युवक को पड़ा देखा तो उसे सोता हुआ तीमारदार समझा। सुबह इमरजेंसी ड्यूटी पर आए डाक्टर ने युवक को कोने पड़ा देखकर स्टाफ से अंदर लाकर जांच किया तो वह मृत पड़ा था। शव मिलने की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। शहर कोतवाल अरुण कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। इसके बाद एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा भी अस्पताल पहुंच कर छानबीन किया।
विज्ञापन

मृत युवक के नाक से खून निकल रहा था। झाग भी निकला था। इससे आशंका जताई जा रही है कि वह जहरखुरानी का शिकार हुआ होगा। पुलिस की जांच में यही भी तथ्य आया है कि रात को शव को अस्पताल लेकर आने वाले ई रिक्शा को जीआरपी वालों ने भेजा था। पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे की जांच किया पर सब बंद मिला। पुलिस शव का शिनाख्त कराकर जांच में जुटी है। तीन दिन में शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रिक्शा चालक लेकर आया था शव
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में अज्ञात शव मिलने की जांच कर रही शहर कोतवाली पुलिस को छानबीन में यह जानकारी मिली है कि शव को जीआरपी के सिपाही ने ईरिक्शा पर लदवाकर अस्पताल भेजा था। रात के समय अस्पताल आए लोगों के मुताबिक ई रिक्शा चालक ने बताया कि जीआरपी के सिपाही ने कहा युवक को लेकर अस्पताल चलो। आशंका जताई जा रही है कि किसी के न आने पर ईरिक्शा वाला ही युवक को छोड़कर चला गया।

.............................................
वर्जन
मंडलीय अस्पताल में अज्ञात युवक का शव मिलने की जांच की जा रही है। उसकी शिनाख्त कराई जा रही है। पूछताछ से लग रहा है कि वह जहरखुरानी का शिकार हुआ है। छानबीन की जा रही है कि उसे छोड़कर कौन गया।
संजय कुमार वर्मा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed