फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   dead body of Varanasi resident found in suspicious condition in sidhnath dari at mirzapur

मिर्जापुरः सिद्धनाथ दरी में संदिग्ध हालत में मिला वाराणसी निवासी युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 18 Aug 2021 08:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 18 Aug 2021 08:06 PM IST
सार

मृतक वाराणसी के राजा तालाब में संविदा लाइनमैन था। वह मंगलवार दोपहर अपनी पत्नी से वाराणसी स्थित बिजली विभाग के ऑफिस जाने के लिए कह कर निकला था। बुधवार सुबह लगभग 11 बजे दिन में सिद्धनाथ की दरी में ड्यूटी पर लगे गार्ड की नजर शव पर गई। 

विज्ञापन
dead body of Varanasi resident found in suspicious condition in sidhnath dari at mirzapur
मृतक के घर में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनोरम दृश्य के लिए प्रसिद्ध मिर्जापुर जिले के सिद्धनाथ की दरी में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में वाराणसी निवासी एक युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव से मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के देईपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार केसरी (28) पुत्र नंदलाल केसरी का मिर्जापुर स्थित सिद्धनाथ दरी में शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मृतक मंगलवार दोपहर अपनी पत्नी नीतू केसरी से वाराणसी स्थित बिजली विभाग के ऑफिस जाने के लिए कह कर निकला था। बुधवार सुबह लगभग 11 बजे दिन में ड्यूटी पर लगे गार्ड और पर्यटकों का फोटो खींचने वाले फोटोग्राफरों की नजर दरी में पड़े शव पर गई। सूचना पर सक्तेशगढ़ चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान पुलिस को युवक के पैंट की जेब से आधार कार्ड मिला। इससे उसकी शिनाख्त की गई। स्थानीय पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गयी। कोतवाली पहुचे मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक राजातालब में संविदा लाइनमैन था। मंगलवार को वह ड्यूटी जाने की बात कह कर घर से निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में वह फोन कर परिवार से सिद्धनाथ की दरी जाने की बात बताया था। युवक का विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था। उसे तीन वर्ष का एक पुत्र है। सीओ रामानंद राय ने बताया कि पैर फिसलकर दरी में गिरने से डूबकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की पुष्टि होगी। इधर, मृतक पत्नी नीतू केसरी और मां अमरावती केसरी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार तीन भाइयों में सबसे छोटा प्रमोद शराब का आदी था।

गंगा में नहाने के दौरान युवक डूबा

वाराणसी के तुलसीघाट पर बुधवार सुबह गंगा में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वहीं दूसरे साथी को मल्लाहों ने बचा लिया। मौके पर पहुंचीे भेलूपुर पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी।  देवरिया गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर निवासी अक्षत मणि (21) और आदित्य तिवारी (22) विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बुधवार भोर में बनारस पहुंचे। कैंट स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद ऑटो से लंका आए। दर्शन पूजन करने से पूर्व दोनों तुलसीघाट पर गंगा में स्नान करने लगे।

इस दौरान आदित्य तिवारी और अक्षत गहरे पानी मेें चले जाने से डूबने लगे। घाट पर मौजूद मल्लाहों ने दोनों को बचाने प्रयास किया। आदित्य को मल्लाहों ने बचा लिया लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते अक्षत को बचाया नहीं जा सका। 

सूचना पर पहुंची जल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कुछ दूरी पर अक्षत का शव बरामद किया। भेलूपुर थाना प्रभारी रमाकांत दुबे ने बताया कि युवक के परिजन शाम तक पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed