{"_id":"62ab025ffc0c4571b7663af9","slug":"dead-body-of-principal-of-private-school-found-in-closed-room-in-mirzapur-police-engaged-in-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बंद कमरे में मिला निजी स्कूल के प्रिंसिपल का शव, कैसे हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बंद कमरे में मिला निजी स्कूल के प्रिंसिपल का शव, कैसे हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 16 Jun 2022 03:43 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 16 Jun 2022 03:43 PM IST
सार
मिर्जापुर के तहसील रोड महुवरिया में किराये के मकान में रह रहे निजी स्कूल के प्रिंसिपल का शव उनके बंद कमरे में मिला। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह जब हुई जब उनसे मिलने विद्यालय का कोई स्टाफ आया था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर के तहसील रोड महुवरिया में किराये के मकान में रह रहे निजी स्कूल के प्रिंसिपल का शव उनके बंद कमरे में मिला। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह जब हुई जब उनसे मिलने विद्यालय का कोई स्टाफ आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
कोलकाता के विद्यायतन सरनी तन्तिपारा निवासी मोहन जीत रे (52) पड़री के आमघाट हुरुआ स्थित सनबीम स्कूल में प्रिंसिपल थे। वह चार वर्ष से महुवरिया स्थित बैकुंठ नरायन सिंह के मकान में किराये पर रह रहे थे। ग्राउंड फ्लोर पर मकान मालिक का परिवार रहता था। पहले तल्ले पर प्रिंसिपल रहते थे। मकान के बाहर से ही पहली मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ी लगी थी।
विज्ञापन
मकान मालिक के पुत्र ने बताया कि मंगलवार रात कूलर खराब होने पर मिस्त्री आया था। उसके बाद से प्रिंसिपल नहीं दिखे। गुरुवार सुबह स्कूल से एक अध्यापक उनसे मिलने आया। ऊपर कमरे के पास गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो शव बेड पर पड़ा था।
विज्ञापन
Trending Videos
सीओ सिटी प्रभात राय ने मौके पर जाकर जांच की। प्रिंसिपल की मौत कैसे हुई है, इसकी वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।