फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead Body Of Newly Married Woman Found Hanging in mirzapur Suspected Of dowry death

मिर्जापुरः फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 02 Jun 2021 10:45 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Jun 2021 10:45 AM IST
सार


उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के खैरा गांव में एक नव विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगा कर जान दे दी। बीते माह दो मई को ही उसकी शादी हुई थी। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
 

विज्ञापन
Dead Body Of Newly Married Woman Found Hanging in mirzapur Suspected Of dowry death
थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बीते माह दो मई को जिस युवती की शादी हुई थी उसका शव  मंगलवार की देर रात ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।  घटना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के खैरा गांव की है।  सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया।

विज्ञापन


जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी शारदा प्रसाद केशरवानी पुत्र लालजी की शादी बीते दो मई को मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी गांव निवासी गुलाब केशरवानी की पुत्री 22 वर्षीय लक्ष्मी केशरी के साथ हुई थी। वर्तमान समय में लक्ष्मी ससुराल में थी। शारदा प्रसाद की गांव में कपड़े की दुकान है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार मंगलवार की रात नौ बजे छत में लगे गार्डर पर साड़ी का फंदा बनाकर विवाहिता लटक गई। ससुराल वालों ने फंदे पर लटका शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर देर रात पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक जिगना प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed