{"_id":"642b26c89184b36d0e0e7404","slug":"dead-body-of-missing-person-found-hanging-on-tree-mirzapur-news-c-20-1-136455-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: एक माह से लापता व्यक्ति का शव पेड़ पर लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: एक माह से लापता व्यक्ति का शव पेड़ पर लटकता मिला
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम के करीब जौगढ़ पंप कैनाल के पास नदी किनारे एक पेड़ पर एक व्यक्ति का गमछे के सहारे फंदे में लटकता शव बरामद हुआ। सुबह ग्रामीण ने फंदे पर शव लटकते देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत परमहंस आश्रम के पास जौगढ़ स्थित पंप कैनाल के समीप सोमवार को सुबह नदी के किनारे एक युवक शौच के लिए गया था। वहां एक युवक का शव पेड़ की डाल में बंधे फंदे में लटकते दिखा। शव देख उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ जपट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी इंद्र भूषण मिश्रा ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। शव लाल रंग के धारीदार गमछे के सहारे पेड़ की एक छोटी टूटी हुई शाखा से लटक रहा था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को लटकाया जा सकता है।
पुलिस ने शिनाख्त के लिए आश्रम में पता किया, परंतु उसे कोई नहीं पहचान पाया। शव की तलाशी में जेब से आधार कार्ड, सौ रुपये और एक चुनौटी मिली। आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त राम नरेश (42) निवासी भिखमपुर मेन द्वार प्रयागराज के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन पहुंचे।
राम नरेश से चार पुत्र आशीष, मनीष, रविश व नवीन हैं। परिजनों ने बताया कि रामनरेश कौशांबी जनपद के कादीपुर में किसी कपड़े की दुकान में काम करते थे। वे आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे थे। परिजनों ने यह भी बताया गया कि एक माह पहले घर से निकले थे। उनका पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चुनार थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि मृतक एक महीने पहले घर से निकला था। जिसका शव फंदे में लटकता मिला है। मामले की जांच की जा रही है।