फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of married woman found hanging

Mirzapur News: फंदे में लटकता मिला विवाहिता का शव

Thu, 23 Mar 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging
अदलहाट। थाना क्षेत्र के खिरौड़ी गांव में एक विवाहिता का शव मंगलवार की रात ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फंदे से शव उतारकर कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता ने ससुुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर, ननद व भांजी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।जनपद चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर खुर्द गांव निवासी गुलाब शंकर यादव ने अपनी पुत्री प्रीती यादव की शादी अप्रैल 2018 में हिंदू रिति रिवाज से अदलहाट थाना क्षेत्र के खिरौड़ी गांव निवासी रामवृक्ष यादव के पुत्र दीपक यादव के साथ की थी। दोनों से एक पुुत्री है। दीपक और उसके भाई जितेंद्र दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। घर में प्रीती अपनी पुत्री और सास-ससुर के साथ रहती थी। सास-ससुर दोपहर में घर में खाना खाने के बाद खेत में चले गए। देर शाम घर लौटे तो कमरा बंद था। झरोखे से देखा तो प्रीती फंदे में लटकते दिखी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के पिता गुलाब शंकर यादव ने तहरीर देकर आराेप लगाया कि उनकी पुत्री जब से ससुराल गई है, तभी से कम दहेज दिए जाने काे लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। पुत्री मायके में आने पर कहती रहती थी कि उसे प्रताड़ित करते हैं। उसे मार डालेंगे।
विज्ञापन

मृतका के पिता गुलाब शंकर यादव की तहरीर पर पुलिस ने पति दीपक यादव, सास जीरा देवी, ससुर रामवृक्ष यादव, देवर जितेन्द्र यादव, ननद गुड्डी व भांजी रिशू के खिलाफ दहेज हत्या की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि विवाहिता ने फंदे में लटककर जान दी है। मायके वालों की तहरीर पर ससुराल पक्ष के पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed