फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of a teenager girl found who drowned during bath in ganga in mirzapur search for the woman continues

मिर्जापुर: स्नान के दौरान गंगा में डूबी किशोरी का शव बरामद, महिला की तलाश जारी, परिवार में कोहराम

Fri, 11 Jun 2021 10:42 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Jun 2021 10:42 AM IST
सार

 परिजनों के जाम लगाने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद एनडीआरएफ की टीम आई। बृहस्पतिवार की शाम से एनडीआरएफ की टीम तलाश कर रही थी। शुक्रवार की सुबह किशोरी अंतिमा का शव रामगया घाट से बरामद हुआ। शव बाहर निकलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अभी एक महिला का पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
Dead body of a teenager girl found who drowned during bath in ganga in mirzapur search for the woman continues
गंगा घाट पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के  गोपालपुर मड़गुड़ा में गुरुवार को स्नना के दौरान गंगा में डूबी किशोरी का शव शुक्रवार तड़के बरामद कर लिया गया। वहीं गंगा में डूबी एक अन्य महिला की तलाश अभी भी जारी है। एनडीआरएफ टीम ने किशोरी अंतिमा बिंद का शव रामगया घाट के पास से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बता दें कि  विंध्याचल थाना क्षेत्र के मड़गुड़ा गोपालपुर गांव निवासी मन्ना बिंद के पुत्र महेश बिंद की शादी थी। बुधवार को बारात जिगना के बिहसड़ा गांव गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह बारात लौटने से पहले परिवार की महिलाएं मड़गुड़ा गांव के मल्लहिया घाट पर स्नान करने गईं थीं। स्नान करते समस्या महिलाएं डूबने लगीं। इसके बाद  साड़ी फेंककर पांच महिलाओं को बाहर बचाया गया।
विज्ञापन


एक बालिका व एक महिला डूब गई थी। 25 वर्षीय अर्चना पत्नी मनोहर निवासी मझिहार कोतवाली देहात और दूसरी 13 वर्षीय अंतिमा है।  परिजनों के जाम लगाने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद एनडीआरएफ की टीम आई। बृहस्पतिवार की शाम से एनडीआरएफ की टीम तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह अंतिमा का शव रामगया घाट से बरामद हुआ। शव बाहर निकलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अभी अर्चना का पता नहीं चल सका है। जिस घर में एक दिन पहले तक  विवाह का उल्लास था वहां अब रोता बिलखता परिवार बेसुध पड़ा था। पूरे गांव में परिवार की चीखें सुनकर लोग गमगीन हैं। 

पांच भाइयों में थी अकेली अंतिमा

अंतिमा अपने बड़े भाई देवनारायण के साथ उसके ससुराल शादी में शामिल होने आई थी। पिता राजेंद्र बिंद ने बताया कि बिटिया पढ़ने में बहुत तेज थी। इस वर्ष बीटीसी फाइनल की थी। उसकी रुचि के कारण उसके पढ़ाई के लिए हम अपने घर ही ज्यादा रखते थे। पूरे परिवार को ये उम्मीद थी कि जल्द ही वो सरकारी अध्यापक बनेगी। वहीं, अंतिमा अपने पांच भाइयों में अकेली थी। अंतिमा को नहाते सभी ने देखा लेकिन डूबते किसी ने नहीं देखा। उसका कपड़ा घाट के किनारे मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed