फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of a shepherd found in a drain

नाले में बहे चरवाले का शव बरामद

Sat, 15 Aug 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a shepherd found in a drain
लालगंज। थाना क्षेत्र के भर्रोह गांव के नाले में गुरुवार की शाम नदी की तेज धारा में बह कर लापता 55 वर्षीय रामपति का शव शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ। शव नाले के चेकडैम में फंसा हुआ था। परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में शव को नाले बाहर निकाला।
विज्ञापन

थाना के भर्रोह गांव निवासी रामपति भैंस चराने गया था। बृहस्पतिवार शाम बजे भैंस उफनाए नाले के तेज बहाव में बहने लगे। उसे बचाने गए रामपति भी बह गए। परिजन व ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद भी खोजने में असफल रहे। देर शाम तक पुलिस ने खोजबीन कराया पर पता नहीं चल सका। शुक्रवार को सुबह स्थानीय गोताखोर के साथ पुलिस खोजबीन में जुट गई। एसडीएम जंगबहादुर मौके पर पहुंच कर फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के जेसीबी से नाले के अवरोध को खोलवाया। नाले में पानी कम होते ही गांव में स्थित चेकडेम में शव फंसा हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को पानी से बाहर निकल कर आवास पर ले गए। घर की महिलाएं रोते बिलखते हुए शव से लिपट गई। उधर, रामपति की डूबने से हुई मौत को लेकर भर्रोह गांव निवासियों ने शव नहीं मिलने पर प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शुक्रवार की सुबह नौ बजे के आसपास राजमार्ग सात पर बलिया खुर्द गांव के सामने जाम लगा दिया था। जाम की खबर लगने पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी जंग बहादुर, सीओ ललगंज भानू प्रकाश के समझाने के बाद 15 मिनट बाद जाम समाप्त हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed