{"_id":"65e7733561fc4280960f1727","slug":"dead-body-of-a-person-missing-for-two-days-found-in-panchsheel-dari-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-113340-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पंचशील दरी में मिला दो दिन से लापता व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पंचशील दरी में मिला दो दिन से लापता व्यक्ति का शव
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव के पंचशील की दरी में मंगलवार को दोपहर में दो दिन से लापता एक व्यक्ति शव पानी में उतराया मिला। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को पानी से निकाल कर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पानी में डूबने से मौत होने की आशंका जताई है।
थाना क्षेत्र के निकरिका टेढ़वा पुल निवासी जितेंद्र धरकार (46) का खेत पंचशील दरी के पास है। जितेंद्र के पुत्र अर्जुन ने बताया कि पिता रविवार को दोपहर में खाना खाने के बाद घर से खेत पर गए थे। दो दिन बीतने के बाद भी भोजन करने के लिए घर नहीं लौटे। मंगलवार को सुबह वे अपनी मां उर्मिला के साथ पिता को बुलाने के लिए खेत पर गए। वहां पिता नहीं मिले। इसके बाद अपनी मां के साथ पिता की तलाश करने लगा। उसी दौरान खेत के पास स्थित पंचशील दरी के पानी में शव उतराया हुआ दिखने पास में गए। इसके बाद पिता जितेंद्र का शव बाहर निकाला। शव देखते ही जितेंद्र की पत्नी उर्मिला और पुत्र अर्जुन रोने-बिलखने लगे। शव लेकर घर पहुंचे। इसके बाद अर्जुन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र के चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुत्र अर्जुन ने बताया कि पिता को बेहोश हो जाने की बीमारी थी। बेहोश होने के कारण गिरने से चोट लगने तथा पानी में डूबने से मौत होने की आशंका जताई। राजगढ़ थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह पटेल ने बताया कि पंचशील दरी के पानी में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।