फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body found under Lahangpur overbridge

Mirzapur News: लहंगपुर ओवरब्रिज के नीचे मिला वृद्ध का शव

Sun, 06 Oct 2024 03:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Dead body found under Lahangpur overbridge
लालगंज। लहंगपुर बाजार स्थित ओवरब्रिज के नीचे शनिवार की सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। शव दिखने पर बाजारवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। हालांकि शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वृद्ध के पैर में ऑपरेशन का निशान है। बाएं हाथ के पास खून बह रहा था। चौकी प्रभारी विजय कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि वृद्ध की मौत किसी वाहन की चपेट में आने से हो सकती है। हालांकि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। बाजार में चौराहे पर लगे सीसी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। साथ ही घटना की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed