फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DDO took action against one, stopped salary of five secretaries

एक के खिलाफ डीडीओ ने की कार्रवाई, पांच सचिवों का रोका वेतन

Mon, 19 Sep 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
DDO took action against one, stopped salary of five secretaries
मिर्जापुर। वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन आधार प्रमाणीकरण को लेकर जिले सभी ब्लाक मुख्यालय रविवार को अवकाश के दिन भी खुले रहे। राजगढ़ विकास खंड में हुए समीक्षा के दौरान जिला विकास अधिकारी ने एक सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए सत्यापन में लापरवाही पाए जाने पर पांच सचिवों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

राजगढ, ब्लाक मुख्यालय पर सचिवों की हुई समीक्षा बैठक में जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय ने पेंशन सत्यापन में कम प्रगति पर सचिव भारतेंदु के खिलाफ विभागीय कार्यवाई का निर्देश दिया। साथ ही 50 प्रतिशत से कम प्रगति वाले पांच सचिवों में राजेश, सौरभ, संतोष, अविनाश, आशीष का वेतन रोकने के निर्देश का खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। इस अवसर पर बीडीओ रमाकांत, एडीओ समाज कल्याण राहुल यादव, एडीओ एजी संतोष कुशवाहा, प्रभात शुक्ला, लक्ष्मी यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हलिया, अवकाश के दिन भी ब्लाक मुख्यालय पर वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन धारकों के आधार प्रमाणीकरण के लिए एडीओ एसटी मनोहर लाल उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत हलिया, मवई खुर्द, बनवां, मझिगवां, नदना, लोहरौंव, भिटहां, बरौंधा, बसकोप, तेंदुई, नैडी कठारी, बरडीहा कला, हथेड़ा, बरगड़ा के दिव्यांग 06, निराश्रित 30, वृद्धा पेंशन के 114 लाभार्थियों के आधारकार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति व मोबाइल नंबर को एकत्रित कर एडीओ समाज कल्याण को सौंपा। उधर सिटी विकास खंड में समाज कल्याण अधिकारी गिरीश दुबे, खंड विकास अधिकारी आरडी चौधरी सहित समस्त सचिव पेशन आधार प्रमाणीकरण में जुटे रहे। बैठक में उपस्थित न होने पर बीडीओ ने सचिव तरुण भारती, पप्पू मोदनवाल सहित उमेश का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बैठक में सचिव अनुप दुबे, पंकज सिंह, राजाराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed