फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Daughter seeks protection from DGP for Krishna Patel

कृष्णा पटेल के लिए बेटी ने डीजीपी से सुरक्षा मांगी, पत्र लिखकर बड़ी बहन पल्लवी व पति पर लगाए आरोप

Wed, 27 Oct 2021 11:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 27 Oct 2021 11:17 PM IST
सार

अमन पटेल ने बड़ी बहन और उनके पति पंकज निरंजन पर माता कृष्णा पटेल पर अनर्गल दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने डाक के माध्यम से बुधवार को यह पत्र डीजीपी को भेजा है।

विज्ञापन
Daughter seeks protection from DGP for Krishna Patel
कृष्णा पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपना दल के संस्थापक सोने लाल पटेल की सबसे छोटी पुत्री अमन पटेल ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर सबसे बड़ी बहन पल्लवी पटेल पर पिता की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही माता कृष्णा पटेल को तत्काल सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


अमन पटेल ने बड़ी बहन और उनके पति पंकज निरंजन पर माता कृष्णा पटेल पर अनर्गल दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने डाक के माध्यम से बुधवार को यह पत्र डीजीपी को भेजा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि 2009 में पिता की मृत्यु के बाद मां व बहनों की सहमति पर बड़ी बहन पल्लवी ने कानपुर स्थित पिताजी के समस्त कारोबार की बागडोर संभाली।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि पिता की संपत्ति बिना किसी को जानकारी दिए हुए 2015 में ही बड़ी बहन ने अपने नाम करा ली। उन्होंने दावा किया कि संपत्ति वसीयत के कुछ मूल दस्तावेज वसीयत पंजीकरण कार्यालय से कुछ दिन पूर्व मिलने के बाद उन्हें यह जानकारी हुई। इसके अलावा बड़ी बहन पर पति को पिता के व्यावसायिक ट्रस्ट में बिना किसी जानकारी के सदस्य बनाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में बताया है कि सक्रिय राजनीति के दौरान पिता की कर्मभूमि फूलपुर लोकसभा सीट थी। पिता की मृत्यु के बाद 2019 में माता कृष्णा पटेल को वहां से न लड़ाकर जबरन गोंडा जैसी नई सीट से चुनाव लड़ाया गया जिसकी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।


इसी तरह 2021 में प्रयागराज में एक सभा के दौरान पल्लवी पटेल को राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित किए जाने के मामले को जबरदस्ती कराया गया फैसला बताया। उन्होंने पैतृक संपत्ति के मामले को लेकर माता के साथ अप्रिय घटना घटने की आशंका जाहिर करते हुए सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed