{"_id":"6ac010d752185d58e1047195","slug":"darkness-prevails-on-the-six-routes-leading-to-the-mothers-shrine-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-162359-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मां के दरबार तक जाने वाले छह मार्गों पर अंधेरा कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मां के दरबार तक जाने वाले छह मार्गों पर अंधेरा कायम
विज्ञापन
अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास बंद सड़क पर लगी लाइटे, संवाद
- फोटो : udhampur news
शारदीय नवरात्र नजदीक, श्रद्धालुओं को हो सकती है समस्या
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र के आगमन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बावजूद मां विंध्यवासिनी के दरबार को जाने वाले शहर की छह सड़कों पर अभी भी अंधेरा है। मां अष्टभुजा मंदिर के सामने से विंध्याचल अमरावती चौराहे तक मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर भी कई जगह अंधेरा छाया हुआ है। मां विंध्यवासिनी धाम में नवरात्र के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके बावजूद रात में मार्गों पर चलना मुश्किल हो रहा है। मंदिर क्षेत्र की गलियों में भी कई स्थानों पर रात में अंधेरा पसरा है।
नवरात्र में विंध्याचल की सड़कों और गलियों में देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। स्टेशन रोड, कोतवाली रोड, बस अड्डा मार्ग, शिवपुर और विंध्याचल ओवरब्रिज मार्ग पर भी कई जगह अंधेरा पसरा है। हाईवे से धाम की ओर आने वाले मार्गों से लेकर मंदिर क्षेत्र की गलियों तक कहीं स्ट्रीट लाइट बंद मिली तो कहीं पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं थी। नवरात्र से पहले इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया तो श्रद्धालुओं को रात में आवागमन में परेशानी हो सकती है।
विंध्याचल के प्रमुख अटल चौराहे पर आज भी नहीं लगी हाईमास्ट
विंध्याचल के प्रमुख अटल चौराहे पर आठ महीने पहले तेज हवा की वजह से हाईमास्ट का खंभा गिर गया था। लाइट और खंभे को दोबारा खड़ा करने के बजाय हटा दिया गया। आज तक चौराहा अंधेरे में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना जिले के आला अधिकारियों के अलावा विधायक का आना-जाना होता है। कई बार स्थानीय लोग जिम्मेदारों से लिखित रूप से शिकायत भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
मंदिर क्षेत्र की गलियों में भी कई जगह बेहद कम रोशनी
मंदिर के आसपास की गलियों में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। शाम के बाद भीड़ और बढ़ जाती है। कई गलियों में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। नवरात्र के दौरान यहां स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
किसी भी पार्किंग में नहीं है प्रकाश की समुचित व्यवस्था
नवरात्र में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए स्थायी और अस्थायी पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है, लेकिन लगभग सभी पार्किंग स्थलों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मेले के समय चोरी और अन्य तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। पार्किंग से मंदिर तक आने-जाने वाले रास्तों पर भी पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था जरूरी है।
वर्जन
नवरात्रि के लिए तैयारी की जा रही है। यदि कहीं कोई प्रकाश बिंदु बंद है तो उसे भी ठीक कराया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।
जी लाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका