फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dadhiram two children recovered from the jungle

दाढ़ीराम जंगल से दो बालक बरामद

Wed, 08 Feb 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 08 Feb 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dadhiram two children recovered from the jungle
child abuse

विज्ञापन
वाराणसी के जंसा क्षेत्र के लापता हुए दो बालकों को पड़री पुलिस ने मंगलवार की सुबह क्षेत्र के दाढ़ीराम जंगल से बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान बालकों ने तीन फरवरी को कुछ लोगों द्वारा घर पहुंचाने के नाम पर कार से अपहरण कर लिए जाने की बात बताई। कहा कि तीन दिनों तक आरोपी दोनों को जगह जगह घुमाते रहे । सोमवार की रात दोनाें को कार से जंगल में छोड़ कर चले गए। किसी तरह भटक कर दाढ़ीराम पहुंचे और वहां के ग्रामीणों को मामले से अवगत कराया ।


ग्रामीणों ने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पड़री थानाध्यक्ष ने बालकों को बरामद कर जंसा पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर  थानाध्यक्ष जंसा रामउजागिर टीम के साथ पड़री थाने पहुंचे, बच्चों को बनारस ले गए। 
विज्ञापन



गाजीपुर जनपद के खड़वरिया थाना क्षेत्र के सादियाबाद निवासी अमन दूबे 15 वर्ष पुत्र पवन दूबे वाराणसी जनपद के जंसा थाना क्षेत्र स्थित डीहगंज बंजारी निवासी अपने फूफा भास्कर दूबे के यहां रह कर पढ़ता है। अमन  शिवम इंटर कॉलेज रोहनिया में कक्षा नौ का छात्र है। इसी कॉलेज में डीहगंज बंजारी निवासी हर्षधर दूबे उर्फ छोटू 14 वर्ष पुत्र शेषधर दूबे भी पढ़ता है। पुलिस के अनुसार तीन फरवरी को भास्कर दूबे व गांव के ही एक व्यक्ति से गुमटी रखने को लेकर विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची सौ नंबर पुलिस दोनों पक्षों को जंसा थाने ले गई। दोपहर दो बजे दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता होने पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भास्कर दूबे के अनुसार सुलह समझौता के बाद उसके विपक्षी समत चार लोग अमन तथा हर्ष को घर छोड़ने के बहाने अपने गाड़ी में बैठा लिया। लेकिन उन्हें घर छोड़ने की बजाय तीन दिनों तक गाड़ी में बैठा कर घुमाते रहे। इसके बाद एक मकान में ले जाकर कैद कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed