फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cyclist dies after being hit by pickup near home

Mirzapur News: साइकिल सवार की घर के पास पिकअप की टक्कर से मौत

Tue, 07 Jan 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies after being hit by pickup near home
मिर्जापुर। गड़बड़ गांव के पास रविवार को देर शाम को बाजार से लौट रहे साइकिल सवार को पिकअप ने घर के पास टक्कर मार दिया। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

गड़बड़ गांव निवासी शिवसागर मौर्य (45) रविवार को देर शाम को साइकिल से दुबार बाजार सामान लेने गए थे। वे सामान लेकर घर आ रहे थे। घर के पास ही एक पिकअप चालक ने उनको टक्कर मार दिया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। परिजन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पिकअप को कब्जे में ले लिया। शिवसागर खेती करने के साथ ही किराना की दुकान चलाते थे। उनसे दो पुत्र और एक पुत्री हैं। किसी की शादी नहीं हुई है। वे तीन भाइयाें में सबसे छोटे थे। लालगंज थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। पिकअप को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed