फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cyber crime on the rise in the modern era

आधुनिक युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध

Sun, 26 Dec 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cyber crime on the rise in the modern era
लालगंज। श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कालेज में शनिवार को साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें टैबलेट वितरण के डिजिटल प्रसारण के बाद विचार रखे गए।
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके गिरी ने कहा कि साइबर इंटेलिजेंस के दौर में डिजिटल कार्य में तेजी से प्रगति हुई है। इस साइबर युग में साइबर अपराध भी हो रहा है। इससे बचाव के तरीके भी विकसित किए गए हैं। समाजशास्त्र विभाग के डॉ सुजीत सिंह ने कहा कि सामाजिक जीवन की कार्यशैली डिजिटल से बदल रही है। जिसका लाभ अधिक है लेकिन कुछ खामियों के चलते साइबर अपराध बढ़ रहा है। उससे बचाव के उपाय खोज करके सुरक्षित साधन विकसित कर रहे हैं। हिंदी विभाग की डॉ. सरिता मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन में शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थियों को संसाधन उपयोग करने के तरीके मिले हैं। जिससे शैक्षणिक लाभ लाक डाउन में छात्रों ने कनेक्टिविटी बढ़ा कर पाया है। डॉ शिवमंगल यादव ने बताया कि इंटरनेट के बिना जीवन की कल्पना आधुनिक दौर में मुश्किल है क्योंकि मोबाइल सेवा समेत कंप्यूटर क्रांति का लाभ समाज परिवार शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर वंदना वर्मा ने किया। कार्यशाला में डॉ. रवि भूषण सिंह ,डॉ. अमृता यादव, डॉ. शिवधर सिंह, डॉ. राम प्रकाश पाल, सुशील दुबे, बाल कृष्ण मौर्य समेत चार छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed