फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Current took life of an innocent child in mirzapur Mother was waiting for her son tragic incident

करंट ने ली मासूम की जान: मां कर रही थी अपने लाल का इंतजार, आई मौत की सूचना, मिर्जापुर में दर्दनाक घटना; कोहराम

Sun, 20 Jul 2025 11:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Jul 2025 11:55 AM IST
सार

यूपी के मिर्जापुर में करंट से नाै वर्ष के बालक की माैत हो गई। आसपास के लोगों ने उसे करंट से छुड़ाया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गई थीं। वहीं, परिजन उसका इंतजार कर रहे थे। पड़ोसियों की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Current took life of an innocent child in mirzapur Mother was waiting for her son tragic incident
करंट से बालक की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mirzapur News: मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के मवई कला गांव में रविवार की सुबह करीब नाै बजे बिजली के पोल में लगे स्टे में करंट की चपेट में आने से सुंदरम (9) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बालक को गिरा हुआ देखकर परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे बांस बल्ली के सहारे बिजली के तार से दूर किया और आननफानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मवई कला गांव निवासी सभाजीत का बेटा सुंदरम (9) घर से चौराहे पर दुकान पर सामान लेने गया था। वहां से वापस आते समय घर से 200 मीटर दूर लगे बिजली के पोल में लगे स्टे में बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में वह आ गया और घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

कुछ देर बाद बाइक से गुजर रहे गांव निवासी सूर्यमनि और वीरेंद्र सिंह ने बच्चे को जमीन पर गिरा पड़ा देख परिजनों को सूचना देते हुए बांस के सहारे बिजली के करंट से  बच्चे को दूर किया। परिजनों के साथ वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आए जहां देखते ही चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बालक की मौत के बाद लोगों ने बिजली विभाग के एसडीओ से स्टे के तार को सुरक्षित करवाने को कहा है।

मृतक गांव के मवई कला प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। मां रन्नो देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली के करंट से बालक की मौत हो गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed