गर्भगृह में करेंट, अफरातफरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार की भोर भारी संख्या में श्रद्घालू मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के लिए लाइन में लगे थे। जबकि सैंकड़ों दर्शनार्थी गर्भगृह के अंदर प्रवेश कर गए थे। एक पुरोहित कुछ दशनाथिर्यो को दर्शन पूजन करा रहे थे कि मंदिर के सामने लगे एक हाइलोजन में करेंट उतर गया। जिसके छूते ही पुरोहित को झंझनाहट होने लगी।
पुरोहित को हिलता देख कुछ दशनार्थियों ने समझा कि उनको चक्कर आ रहा है। यह समझकर उनको जब पकड़ने का पकड़ने का प्रयास किया उनको भी करेंट का झटका लगने पर डर गए। हाइलोटन में करेंट उतरने की खबर लगते ही वहां हड़कंप मच गया। सभी दशनार्थी तत्काल वहां से भागने लगे। शोरगुल सुनकर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नगर यदूनाथराम ने बिजली कटवाकर तार को हटवाया। मेला प्रभारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश ने बताया कि किसी हाइलोजन में करेंट उतरने की सूचना मिली थी लेकिन पता चला कि वह अफवाह भर थी। फिर भी सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।