फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   currencies have not available in bank

बैंकों के पास पैसे नहीं, एटीएम भी खाली

Fri, 25 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 25 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
currencies have not available in bank
नगर के महंत शिवाला स्थित इलाहाबाद बैंक में खड़ी महिलाएं।
नोट बंदी के 16 वें दिन भी कैश की चाहत रखने वाले लोगों को निराशा हाथ लगी। न बैंकों के पास पैसा है और न ही एटीएम ही खुले हैं जिससे लोग आवश्यक कार्यों के लिए करेंसी प्राप्त कर उसका उपयोग कर सकें। दिन भर लाइन में खड़े होने के बाद भी कई उपभोक्ताओं को बैंक से खाली हाथ लौटना पड़ा। इससे अब बैंक उपभोक्ताओं में सरकारी रवैये के प्रति रोष उत्पन्न होता जा रहा है। 
विज्ञापन


गुरुवार को बैंकों की शाखाओं के खुलते ही 16 दिन से चल रहा नजारा सामने था। बैंकों की शाखाओं में सुबह से दोपहर तक  उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। अपना ही पैसा लेने के लिए लोग बिना समय की परवाह करते लाइन में लगे रहे। लालडिग्गी एसबीआई, महंत शिवाला के इलाहाबाद बैंक,रमईपट्टी के पंजाब नेशनल बैंक में, इलाहाबाद बैंक डंकीनगंज, यहीं के एसबीआई में उपभोक्ताओं की सबसे लंबी लाइन लगी रही। उपभोक्ता दिन भर लाइन में खड़े रहे लेकिन दोपहर या शाम को जब उनकी बारी आई तो बैंकों में कैश समाप्त हो गया। 
विज्ञापन

 
उधर फतहां स्थित डाकघर में भी उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। यहां पहले से ही सूचना चस्पा कर दी गई थी कि स्टेट बैंक से कैश नहीं मिलने के कारण किसी भी प्रकार की नगदी का बदलाव या फिर अपने खाते से कैश निकालना संभव नहीं है। यहां जिन लोगों को अपने खाते में धन जमा करना था केवल वही लाइन में लगे रहे। नोटबंदी के बाद बैंकों की इस बुरी हालत पर लोगों ने रोष प्रकट करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि सरकार कुछ दिनों की बात कहती है लेकिन यह कुछ दिन कब बीतेंगे पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed