{"_id":"ca1b92eafbdbaf0365b687bb4b4fdb2f","slug":"culvert-construction-dropped-bike-rider-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन पुलिया से गिरा बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन पुलिया से गिरा बाइक सवार, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ पैसे बचाने के लिए निर्माण एजेंसियां किसी की जान से खेल सकती हैं।
इसी के चलते चुनार कोतवाली क्षेत्र के पतलुकी के पास शनिवार रात निर्माणाधीन पुलिया में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने रविवार सुबह कछवां-चुनार घाट मार्ग चार घंटे जाम रखा।
कछवां थानाक्षेत्र के खैरा टकटकपुर निवासी रामप्रसाद सिंह (32) शनिवार को राजगढ़ के परवान अपनी बहन से मिलने गए थे।
लौटते समय रात नौ बजे वह चुनार कोतवाली क्षेत्र के खानपुर के पास कछवां-चुनार घाट मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया में बाइक लेकर दस फीट नीचे गिर पड़े ।
इससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई। परिवार के लोगों ने ठेकेदार की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया और घटनास्थल पर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
लोेगों का कहना था कि कुछ पैसे बचाने के लिए सार्वजनिक जगहों में कार्य करा रहीं एजेंसियां और ठेकेदार सुरक्षा के उपाय नहीं करते।