फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cruise will run from Varanasi to Chunar

वाराणसी से चुनार तक चलेगा क्रूज---

Sat, 28 Aug 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Cruise will run from Varanasi to Chunar
काशी से चुनार के बीच पांच सितंबर से क्रूज का संचालन शुरू होने जा रहा है। पर्यटकों को लेकर सप्ताह में एक दिन, रविवार को क्रूज काशी से चुनार पहुंचेगा और उसी दिन वापस भी आए जाएगा। यह सफर आठ घंटे का होगा। सैलानियों की जरूरत और मांग को देखते हुए क्रूज का फेरा बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले का चुनार क्षेत्र भी क्रूज संचालन से जुड़ने जा रहा है। सितंबर से शुरू हो रहे पर्यटन सीजन में काशी से चुनार के बीच सैम मानिक शाह क्रूज चलेगा। सुबह नौ से साढ़े नौ बजे काशी से क्रूज चलेगा और शूल टंकेश्वर पर उसका स्टापेज होगा। काशी से चुनार का सफर चार घंटे का होगा। चुनार पहुंचने के बाद सभी सैलानियों को चुनार किला घुमाया जाएगा और भारत के समृद्ध इतिहास से रूबरू कराया जाएगा। इस दौरान गाइड और टूर एंड ट्रैवेल्स के लोग भी साथ होंगे। चुनार किले का समय दो घंटे का होगा। वहीं वापसी यात्रा का समय भी दो से ढाई घंटे का होगा। शाम छह बजे तक क्रूज सैलानियों को लेकर वापस काशी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed