फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cruise reached Chunar with foreign guests

विदेशी मेहमानों को लेकर चुनार पहुंचा क्रूज

Thu, 08 Sep 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cruise reached Chunar with foreign guests
वाराणसी से विदेशी मेहमानों को लेकर राजमहल क्रूज बुधवार को दोपहर में चुनार पहुंचा। बीच गंगा में क्रूज ने लंगर डाला। इसके बाद 18 सदस्यीय विदेशी पर्यटकों का दल छोटी मोटर बोट में सवार होकर गंगा किनारे पहुंचा। यहां से दल में शामिल सदस्य टूरिज्म बस से नगर भ्रमण के लिए निकले।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान विदेशी पर्यटकों का दल ऐतिहासिक चुनार दुर्ग पहुंचा। जहां पर्यटकों ने रानी सोनवा का मंडप, राजा भतृहरि नाथ की समाधि व विशालकाय बावली का भ्रमण कर जायजा लिया। यहां से लौटते समय दुर्ग जाने वाले मार्ग पर गंगा किनारे स्थित ब्रिटिश कालीन कब्रिस्तान को भी देखा। यहां आसपास झाड़ियां व गंदगी देख दल के सदस्यों ने दुख व्यक्त किया। इसके बाद वे दरगाह शरीफ स्थित बाबा हजरत कासिम सुलेमानी की दरगाह पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय दरी बुनकरों से मिलकर हथकरघा व बुनकरी आदि के बारे में जानकारी ली। पर्यटकों के दल ने बुनकरों द्वारा तैयार की गयी दरी की प्रशंसा भी की। इसके बाद वे चुनार पाटरी सेंटर पहुंचे। यहां आसपास के दुकानों में बेची जा रही चीनी मिट्टी के गमले, बर्तन, फूलदान व मूर्तियां देखी। मं बाजार में चुनार निर्मित लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां व खिलौनों आदि को देखकर कलाकारी की सराहना की। विदेशी मेहमानों ने दुर्ग में स्थित रानी सोनवा मंडप व दरगाह में पत्थरों पर की गई नक्काशी की सराहना की। पर्यटकों की टीम में 11 ब्रिटिश, चार जर्मन, एक स्काटिश व दो भारतीय शामिल हैं। विदेशी मेहमानों के साथ टूरिज्म गाइड कुणाल सिंह, अखिलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed