फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CRPF sub-inspector clashed with SIC

Mirzapur News: एसआईसी से भिड़ा सीआरपीएफ का उप निरीक्षक

Mon, 24 Apr 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
CRPF sub-inspector clashed with SIC
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण कर रहे प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से भतीजे को लेकर अस्पताल में भर्ती सीआरपीएफ का एक उप निरीक्षक रविवार को सुबह भिड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीआरपीएफ उप निरीक्षक को चौकी में बैठाया। बाद में गलती की माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अरविंद कुमार सिंह रविवार को सुबह डाॅ. अरविंद सिन्हा के साथ मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान मेडिकल वार्ड के पास रास्ते में सीआरपीएफ में उप निरीक्षक पद पर तैनात युवक उनसे टकरा गया। इस पर एसआईसी ने उसे टोका तो उसने बहस करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने देख लेने की धमकी दी। सूचना पर पहुंचे अस्पताल चौकी प्रभारी उसे पुलिस चौकी पर लेकर आए। एसआईसी ने बताया कि वह निरीक्षण कर रहे थे तो युवक ने उनको धक्का दिया। टोकने पर विवाद करते हुए देख लेने की धमकी देने लगा। इसके बाद पुलिस को बुलाकर हवाले कर दिया गया। घंटे भर बाद युवक ने गलती की माफी मांगी। अस्पताल चौकी प्रभारी हरिशंकर यादव ने बताया कि सीआरपीएफ में उप निरीक्षक पद पर तैनात युवक अपने भतीजे को लेकर अस्पताल में भर्ती था। सुबह एसआईसी अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे तो उनको धक्का दे दिया। फिर बहस कर लिया। बाद में माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed