फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crowds gathered to see Maa Vindhyavasini on the full moon day

Mirzapur News: पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Mon, 16 Dec 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered to see Maa Vindhyavasini on the full moon day
विंध्याचल। अगहन माह की पूर्णिमा तिथि पर रविवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु नारियल-चुनरी, माला-फूल लेकर विंध्य धाम पहुंचे। जहां मां विंध्यवासिनी के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर भाव विभोर रहे। मंदिर परिसर माता के जयकारे से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

काफी संख्या में लोगों ने विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान भी किया। उसके बाद मा विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर में मध्याह्न आरती के समय मंदिर का कपाट बंद होने से श्रद्धालु कतार में रहकर इंतजार करते रहे। झांकी दर्शन के लिए अलग तथा गर्भगृह में जाकर दर्शन करने के लिए अलग-अलग लाइनों में श्रद्धालु खड़े रहे। इस दौरान विंध्य धाम के कोतवाली गली, जैयपुरिया गली, पक्का घाट, बच्चा पाठक गली, न्यू वीआईपी गली व पुरानी वीआईपी गली में श्रद्धालु ही नजर आ रहे थे। मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के बाद लोगों ने परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओ के भी दर्शन-पूजन किए। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने कालीखोह और अष्टभुजा मंदिर पहुंचकर माता काली व अष्टभुजा देवी के दर्शन-पूजन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed