फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crowd of customers gathered in the exhibition, there was a lot of shopping on the last day

प्रदर्शनी में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, अंतिम दिन जमकर हुई खरीदारी

Sat, 18 Dec 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Crowd of customers gathered in the exhibition, there was a lot of shopping on the last day
नगर के महुवरिया स्थित बीएलजे ग्राउंड में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से आयोजित दस दिवसीय प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन किया गया। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड सदस्य रमाशंकर शुक्ल ने कार्यक्रम का समापन किया। समापन से पूर्व दिन भर लगे स्टालों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड व हिमांचल प्रदेश के उत्कृष्ट इकाई अपनें अच्छे व गुणवत्तापरक सामग्रियों के साथ स्टालों पर मौजूद रहे। प्रदर्शनी में कुल अस्सी स्टाल लगाए गए हैं। खादी से बने कोट, साड़ी, सदरी सहित आयुर्वेदिक मेडिसीन के साथ ही ठंड के दिनों में पुरुष, महिलाओं और बच्चों के प्रयोग होने वाले गर्म कपड़ो के साथ ही खादी के ठंड व गर्म कपड़े, फर्निचर के एक से बढ़कर एक स्टाल सजे रहे। दस दिवसीय प्रदर्शनी के अंतिम दिन देर शाम तक हुई लाखों रुपये की खरीदारी से स्टाल संचालको के चेहरे खुशी से खिले रहे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ध्यानचंद, भीष्म सिंह, अनिल समेत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed