फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crowd in Vindhyachal even on the second day of new year

Mirzapur News: नए साल के दूसरे दिन भी विंध्याचल में भीड़

Fri, 03 Jan 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Crowd in Vindhyachal even on the second day of new year
मिर्जापुर। नए साल के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शीतलहर के बावजूद गंगा घाटाें पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन

गंगा में स्नान कर श्रद्धालु विभिन्न गलियों के रास्ते माता के दरबार में पहुंचे। भोर में मंगला आरती से पहले श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। आरती व शृंगार के बाद मंदिर का पट खुलते ही जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। इसके साथ ही किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी से ही मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। लोगों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद मंदिर परिसर में विराजमान अन्य विग्रहों के दर्शन-पूजन किए। ज्यादातर श्रद्धालुओं ने हवन कुंड की परिक्रमा कर आहुति भी डाली। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने माता काली व अष्टभुजा देवी के भी दर्शन-पूजन किए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से गंगा घाट से मंदिर तक सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed