फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crowd gathered in temples on Sheetala Ashtami

शीतला अष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़

Fri, 02 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in temples on Sheetala Ashtami
मिर्जापुर। शीतला अष्टमी पर नगर के विभिन्न शीतला मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। भोर से ही शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला दिनभर चलता रहा। नगर के बड़ी माता स्थित शीतला मंदिर में मध्य रात्रि से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। सप्तमी पर दिनभर उपवास रखकर महिलाओं ने मां शीतला का दर्शन व पूजन कर बासी भोजन का भोग लगाया। नगर के बडी माता इमली महादेव शीतला मंदिर के साथ ही सरैया स्थित शीतला मंदिर, बथुआ रीवां रोड स्थित शीतला मंदिर, सिटी कोतवाली के पास छोटी महरानी मंदिर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सिटी ब्लाक के हरिहरपुर बेदौली व मिश्र लहौली गांव स्थित शीतला मंदिर के अलावा चुनार क्षेत्र के अदलपुरा शीतला धाम, छानबे क्षेत्र के डेरवा स्थित दुलारो माता व विजयपुर स्थित शीतला धाम, हलिया क्षेत्र के गड़बड़ाधाम स्थित शीतला मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों की संख्या में पहुंच भक्तों ने मां शीतला के दर्शन व पूजन किए। ज्योतिषाचार्य पं. रामलाल त्रिपाठी ने बताया कि मां शीतला भगवती दुर्गा का ही स्वरुप हैं। भारतीय उपासना पद्धति जहां मनुष्य को आध्यात्मिक रुप से मजबूत प्रदान करती है वही शारीरिक व मानसिक रोग को दूर करती है। आचार्य ने कहा कि गर्मी शुरू होते ही शरीर में अनेक प्रकार के पित्त विकार प्रारंभ हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed