फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crop burnt due to high tension wire break

हाईटेंशन तार टूटने से फसल जली

Sun, 27 Mar 2022 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Crop burnt due to high tension wire break
विद्युत सब स्टेशन पड़री से संबद्ध पहाड़ी ब्लाक के सागर सेमर, पथरहां, पर्सनपुर, दाढ़ी राम, मड़फा गांव के पास हाई टेंशन तार टूटकर गिरने से चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। जबकि मड़फा, सागर सेमर, परसनपुर, पथरहा गांव में लोग बाल-बाल बच गए। तार टूटने की सूचना मिलने पर पड़री सब स्टेशन बिजली विभाग द्वारा तत्काल बिजली काटी गई। बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच कर तार को ठीक किया। तब जाकर विद्युत व्यवस्था बहाल हुई।
विज्ञापन

क्षेत्र में तीन दशक पूर्व खींचे गए बिजली के पोल व तार जर्जर हो गए हैं। जिससे दोपहर में धूप व हवा व ओवर लोडिंग के चलते तार का टूट कर गिरना गर्मी के दिन आम बात हो गई है। क्षेत्र में रविवार को ताबड़ तोड़ पांच जगहों पर हाई टेंशन तार टूट कर गिरने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पहली घटना दाढ़ी राम में दोपहर दो बजे घटित हुई। जिसमें रघुनाथ पाल का खेत में खड़ी लगभग दो बीघे की फसल जल गई। संजोग था कि ग्रामीणों की मदद से जल्द ही आग पर काबू पाया गया, नहीं तो आग फैलती तो ज्यादा नुकसान होता। दूसरी घटना सागर सेमर में तीन बजे हुआ। जहां राहगीर बाल-बाल बचे। यही हाल परसन पुर व पथरहा गांव का था। जहां हाई टेंशन तार के टूटने से कोई हानि नहीं हुई, लेकिन तार के चिंगारियों से ग्रामीण दहशत में रहे। पड़री फीडर के अवर अभियंता अजय कुमार दुबे व एसएससो वीरेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि पूर्व में खींचे गए तार की पोल की दूरी ज्यादा होने व जर्जर तार व तेज हवा व ओवर लोड के चलते ऐसी घटनाएं गर्मी के दिनों में होती है। इसको शीघ्र ही दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed