फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crocodile found in the well

कुएं में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में हड़कंप

Mon, 29 Jun 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Crocodile found in the well
कुएं में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में हड़कंप
विज्ञापन

हलिया। थाना क्षेत्र के पुरवा अवसान सिंह गांव में सोमवार की सुबह राम निहोर के कुएं में मगरमच्छ दिखाई दिया। कुएं में मगरमच्छ देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कुआं गहरा होने के कारण असमर्थता दिखाई। वन विभाग की टीम ने बताया कि मगरमच्छ को निकालने के लिए जाल व कटिया का सहारा लेना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि कुंए में दो वर्ष से मगरमच्छ पल रहा है। सुबह जब राम निहोर के घर की औरतें पानी के लिए कुएं पर गई तो मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ देखकर सूचना वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी ड्रमंडगंज अजय सिंह को दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कुएं में मगरमच्छ को निकालने के लिए जाल व कटिया की जरूरत थी। संसाधन न होने के कारण उसे मंगलवार को निकालने की बात कहकर टीम वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed