फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   criminals sent to jail

हत्यारोपी पति को भेजा जेल,

Fri, 16 Apr 2021 07:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
criminals sent to jail
जिगना। थाना क्षेत्र के नेगुराबान सिंह गांव में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। मां की मौत और पिता के जेल जाने के बाद परिवार में बच्चों के पालन पोषण के लिए कोई नहीं बचा। मृतका के मायके वालों ने बच्चों के पालन-पोषण के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगायी है।
विज्ञापन

राम नरेश बिंद की शादी नौ वर्ष पहले देहात कोतवाली के पहाड़ी बरौधा निवासी छटंकी लाल की पुत्री गुंजा देवी के साथ हुई थी। रामनरेश बिंद खेतीबारी के अलावा झाड़फूंक व ओझैती भी करता है। दोनों को पांच पुत्र है। बुधवार की रात को गुंजा देवी पति और बच्चों को खाना खिलाने के बाद सो गई। देर रात पति रामनरेश ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित का चालान कर जेल भेज दिया। मां की मौत और पिता के जेल जाने के बाद पांच बच्चों के पालन पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

मृतका की मां चमेला देवी, भाई मुन्नर व बहन साधना छोटे-छोटे पांच अबोध बच्चों की परवरिश को लेकर परेशान हैं। सरकार से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। उधर हत्यारोपी पति शुक्रवार को जेल जाने से पहले पश्चाताप करता दिखाई दिया। बताया कि घटना से पहले कोई विवाद नहीं हुआ था। मैंने पत्नी से कमर दबाने को कहा था, वह सो गई थी। उसके दिमाग में उसके चरित्र को लेकर सवाल उठने लगा। मैने उसका गला दबा कर हत्या कर दी। गला दबाते समय उसने एक थप्पड़ मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed