सुविधा नहीं देने पर बंदी ने जेलर पर बोला हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती नटवां निवासी दिनेश शर्मा को एक व्यक्ति की गैरइरादतन हत्या के आरोप में सात फरवरी 2016 को देहात कोतवाली पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बैरक नंबर दो बंद दिनेश मनबढ़ किस्म का है। वह पिछले कुछ दिनों से जेलर से सुख-सुविधा मुहैया कराने की मांग कर रहा था। जेलर पर नौ फरवरी की सुबह जेलर बैरक नंबर दो के बंदियों को गिनती कराने के लिए लाइन में खड़ा करना शुरू किया। उसी दौरान दिनेश ने फिर जेलर से मोबाइल फोन, अच्छा खाना मुहैया करान ेकी मांग की। जेलर ने मना किया तो मारपीट पर उतारू हो गया। जेलर के साथ मौजूद बंदी रक्षकों ने तत्काल दिनेश को दबोच लिया और बाहर ले गए। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे अलग बैरक में बंद दिया।
जिला कारागार के जेलर डा. समर बहादुर सिंह ने बताया किनौ फरवरी को बैरक नंबर दो के बंदियों को बाहर निकालने के लिए लाइन लगवाया गया था। इस दौरान उसमें बंद दिनेश शर्मा नामक बंदी ने हमला बोल दिया। बंदी को दूसरे बैरक में बंद करने की कार्रवाई की जा रही है।