फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two teenagers drowned while bathing in the river, found the body

स्नान के दौरान गंगा में डूूूबे दो किशोर,शव मिला

Thu, 28 Apr 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Thu, 28 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers drowned while bathing in the river, found the body
साथी के साथ मां को बुलाने गया था एक किशोर - फोटो : mirzapur
थाना क्षेत्र के बजरडीहा गंगाघाट पर बुधवार को स्नान करने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर कछवां थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और डूबे किशोरों की तलाश कराई। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए। वहां देखते ही चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन



बजरडीहा गांव निवासी सोनू गुप्ता 15 वर्ष पुत्र अशोक गुप्ता की मां बुधवार को गांव के सामने गंगा किनारे घास काटने गई थी। इसकी जानकारी होने पर सोनू अपने साथी कुलदीप गोंड 17 वर्ष पुत्र भोला गोंड  के साथ दोपहर लगभग दो बजे मां को बुलाने चला गया। गंगा किनारे दोनों पहुंचे तो कपड़े  उतार कर नहाने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच सोनू गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। साथी को डूबते देख कुलदीप उसे बचाने गया तो वह भी गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण भाग कर गंगा किनारे पहुंचे और उनकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन शाम तक उनकी तलाश पूरी नहीं हो सकी  थी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने गोताखोरों के माध्यम से शवों को बाहर निकलवाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed