फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two pickpocket holding vegetable market

सब्जी मंडी से दो पाकेटमार पकड़े

Mon, 27 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 27 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
 Two pickpocket holding vegetable market
पकड़े गए बदमाश। - फोटो : amar ujala
क्षेत्र के सब्जी मंडी में रविवार को पकड़े गए दो पाकेटमार पुलिस के लिए सिरदर्द बन गए हैं। नाबालिग पाकेटमारों के खिलाफ किसी के द्वारा तहरीर नहीं दिए जाने पर पुलिस को अब यह समझ में नहीं आ रहा है कि हिरासत में लिए गए पाकेटमारों का क्या करे।
विज्ञापन

 


बता दें कि राजगढ़ के सब्जी मंडी में लगातार एक पखवारे से कुछ पाकेटमारों द्वारा पाकेटमारी की जा रही थी। रविवार को किशोर पाकेटमार मंडी में आए  लोगों की जेब काटने आए थे। वह कुछ लोगाें की जेब से पैसा निकाल रहे थे इसी दौरान उन्हें पकड़ लिया गया।

विज्ञापन

 

मंडी में मौजूद सब्जी विक्रेताओं ने उनकी जमकर पिटाई कर पूछताछ शुरू किया तो आरोपियाें ने बताया कि वह लोग प्रतिदिन दस से 15 हजार रुपये की पाकेटमारी कर     लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बघौड़ा निवासी विवेक कुमार का चार हजार रुपया, पिता की तेरहवीं का सामान खरीदने गए दिलीप शर्मा निवासी राजगढ़ का आठ हजार रुपया, गुड्डू सिंह निवासी भीटी का दस हजार रुपया, प्रदीप मौर्या निवासी राजगढ़ का दस हजार रुपया, भोला सिंह निवासी भीटी का 2500 हजार निकालते समय आरोपी    दबोचे गए। 

 


सब्जी विक्रेताओं ने दोनों पाकेटमारों को राजगढ़  पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी सुबेदार यादव ने बताया कि दो पाकेटमार पुलिस को सौंपे गए हैं लेकिन अभी तक किसी ने इनके खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। इससे दोनों नाबालिग पाकेटमार को लेकर पुलिस परेशान है। इनके खिलाफ किस आधार पर कार्रवाई की जाए। इसके लिए उच्चाधिकारी से बात की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed