फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two killed, including medical student studying

डाक्टरी पढ़ रहे छात्र समेत दो की मौत 

Sun, 15 Jan 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 15 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two killed, including medical student studying
चकनाचर वाहन

विज्ञापन


चुनार कोतवाली क्षेत्र के चुनार-मिर्जापुर राजमार्ग स्थित राजपूत ढाबा के समीप शनिवार की अपराह्न करीब तीन बजे टैंकर ट्रक की हुई  आमने सामने टक्कर से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक छात्र उदित सिंह समेत दो की मौत हो गयी। जबकि चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया है। दुर्घटना के कारण थोड़ी देर  तक मार्ग पर आवागमन रूका रहा। क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे हटाने के बाद आवागमन चालू हुआ। दुर्घटना टैंकर चालक आशुतोष यादव खलासी सुजीत व त्रिलोकी को भी चोट आयी है। बताया गया कि ट्रक चालक को भी चोट आयी है। जिसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। 

 


    चुनार कोतवाली क्षेत्र के धौहा गांव निवासी चालक कमलेश कुमार 26 वर्ष पुत्र मनीराम व खलासी प्रमोद कुमार 21 वर्ष पुत्र बहादुर निवासी धौहा पड़री के लक्ष्मणपर से खाली ट्रक लेकर अपने घर जा रहा था। डगमगपुर चौराहे पर पहुुंचा तो मड़फा गांव के पास स्थित संतुष्टि हास्पिटल के बीएमएस प्रथम वर्ष के चार छात्र उदित नारायण 25 वर्ष पुत्र रवि शंकर मेजा इलाहाबाद, नीलम 23 पुत्र दारा सिंह यादव निवासिनी खजुरा बाद कौसांबी, पंकज 24 वर्ष पुत्र गणेश सिंह निवासी विशुनपुर बलिया, प्रबल 22 वर्ष पुत्र उमाशंकर निवासी  तिलकधनी बलरामपुर ट्रक में सवार होकर चुनार की ओर निकले। ट्रक जैसे ही हीरामणि पेट्रोल टंकी के पास पहुंचा कि बनारस की ओर से मिर्जापुर आ रहे टैंकर से भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन

 

टक्कर इतना जर्बदश्त हुआ कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। जिससे चालक मिथलेश व छात्र उदित केबिन में फंस गए। दुर्र्घटना की खबर लगते ही पहुंची पड़री और चुनार पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर लोगों के सहयोग से करीब दो घंटे बाद चालक व उदित समेत अन्य को बाहर  निकाला। ंसभी को चुनार सीएचसी ले गए। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उदित को मृत घोषित कर दिया। अन्य को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां जाते जाते नीलम ने भी दम तोड़ दिया। अन्य को प्रबल व पंकज समेत अन्य ट्रामा सेंटर में भर्ती कराए गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed