फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two killed in truck clashed DCM, two injured

ट्रक से भिड़ी डीसीएम दो की मौत,दो घायल

Thu, 20 Oct 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 20 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two killed in truck clashed DCM, two injured
सुंदरनगर के धनोटू में सड़क हादसे के उपरांत सड़क में पड़ा शव व स्कूटी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मड़िहान थाने के लूसा गांव के पास बुधवार सुबह ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने की टक्कर में डीसीएम के चालक व खलासी  की मौत हो गई जबकि ट्रक के चालक खलासी की हालत गंभीर है। मौके पर पहुुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकलवा कर सीएचसी राजगढ़ भेजवाया। हालत नाजुक देख चिकित्सक ने दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


कानपुर के दौलतपुर का रहने वाला चालक सुुभाष सिंह मंगलवार की रात कानपुर से डीसीएम में सेब लोड कर छत्तीसगढ़ जा रहा था। बुधवार की सुबह वह मिर्जापुर पहुंचा तो मिर्जापुर के खुटारी का काजू  (22) उसकी गाड़ी पर सवार हो गया। सुबह करीब दस बजे डीसीएम जैसे ही मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर लूसा गांव के पास पहुंची कि सोनभद्र की ओर से आ रहे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई।

विज्ञापन

 

टक्कर इतनी तेज थी डीसीएम के पचखड़े उड़ गए। दुर्घटना में डीसीएम चालक सुभाष व काजू तथा ट्रक चालक वीर सिंह (40) निवासी खड़िया शक्तिनगर सोनभद्र व खलासी शिवकुमार (35) निवासी छटकनपुर सिंगरौली, मध्य प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस डीसीएम के केबिन को गैस कटर से कटवा कर दोनों घायलों को बाहर निकाला। सभी चारों घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया था। स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने सभी को जिला चिकित्सालय रेफर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चिकित्सालय आने पर चिकित्सक ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया जबकि काजू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं वीर सिंह व शिवकुमार को भर्ती कर लिया।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed