फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck and 30 passengers injured in bus collision

ट्रक आैर बस की भिड़ंत में 30 यात्री हुए घायल

Tue, 31 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 31 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Truck and 30 passengers injured in bus collision
लालगंज के बसहीं रोड पर सोमवार को हुए सड़क हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़।
थाना क्षेत्र के बसही मठ गांव  के सामने साइकल सवार को बचाने के चक्कर में सोमवार की शाम छह बजे ट्रक व बस के बीच भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बस में सवार 30 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी लालगंज पहुंचाया। हालत चिंताजनक देख चिकित्सक ने 11 लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। एक निजी बस बथुआ से सवारियों को लेकर सोमवार को हलिया के मनिगढ़ा जा रही थी। बस में 35 यात्री सवार थे। बस जैसे ही मिर्जापुर रीवा मार्ग पर बसही मठ के पास पहुंची कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में  बस में टक्कर मार दिया। आमने सामने हुई टक्कर से बस में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल होकर चीखने चिल्लाने लगे।
विज्ञापन


चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए सभी को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों में रोशन 50 वर्ष पत्नी कलीम निवासिनी भदोही, सबीना बेगम 40 वर्ष पत्नी असलम निवासिनी हलिया, जदलाल 35 वर्ष रर्मई , नंदलाल 55 वर्ष निवासी बड़गड़ा हलिया, रामदीन 50 वर्ष चेकपोटार हलिया, रामू पांडेय 30 वर्ष निवासी बोधीपुर हलिया, बुद्धू 60 वर्ष, मुंदर 30 वर्ष निवासी अहुगी खुर्द हलिया, भारत 50 वर्ष, श्रीराम 45 वर्ष, निवासी सुईया कला हलिया, सेवालाल 40 वर्ष निवासी मनिगढ़ा हलिया, गोपाल 25 वर्ष पिड़रिया हलिया, बबुंदर 20 वर्ष निवासी पिड़रिया, गिरजा 50 वर्ष हलिया, रिंकी 21 वर्ष, विद्यावती 30 वर्ष, थोथा हलिया, बिंदू 26 वर्ष हलिया, नसीर 60 वर्ष हलिया सहित कई अन्य शामिल हैं। कई गंभीर रूप से घायल यात्रियों को चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। रेफर होने वालों में रोशन, सबीना, जदलाल, रामजीत, बु़द्धू, नंदलाल, भारत, श्रीराम, विद्यावती शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed