{"_id":"582617bf4f1c1b7304b38a0e","slug":"theft-in-kalikhoh-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीखोह मंदिर में दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालीखोह मंदिर में दो लाख की चोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 12 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल स्थित ऐतिहासिक काली खोह मंदिर में ताला तोड़कर घुसे चोरों ने करीब दो लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
काली खोह मंदिर के पुजारी गुरूवार की रात मुख्य गेट का चैनल बंदकर घर सोने चले गए थे। देर रात पहुंचे चोर चैनल का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने चांदी का एक छत्र, तीन मुकुट, एक पीतल का घड़ा, एक छोटा हंडा, जिसमें चढ़ावा का पैसा था उसे भी उठा ले गए। सुबह पांच बजे पुजारी मंदिर में पहुंचे तो देखा कि मंदिर के चैनल का ताला टूटा था। अंदर जाकर देेखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।
यह देेखते ही वह हैरान हो गए और तत्काल चोरी होने की खबर विंध्याचल पुलिस को दी। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष अंजेय कुमार सिंह व अष्टभुजा चौकी इंचार्ज कृष्णा नंद राय फोर्स के साथ पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने सीसी कैमरा का फुटेज देखा तो रात करीब ढाई बजे एक युवक मंदिर में चोरी करते हुए देखा गया।