{"_id":"573775934f1c1b967c919a00","slug":"the-toll-for-assault-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल टैक्स को लेकर मारपीट, एक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल टैक्स को लेकर मारपीट, एक जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Sun, 15 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खड़ी गाड़ियां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के फत्तेपुर स्थित लगाए गए टोल प्लाजा के पास शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे ग्रामीणों ने वाराणसी -शक्तिनगर मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति से टोल टैक्स को लेकर कर्मचारियों द्वारा मारपीट करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे फत्तेपुर गांव निवासी विकास कुमार अपने डीजे में तेल भराने के लिए गांव के ही एक पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इसी दौरान उसे टोल प्लाजा कर्मियों ने रोक लिया और उपकर की मांग करने लगे। विकास ने बताया कि वह इसी गांव का है और गांव के ही पेट्रोल पंप पर तेल भराने जा रहा है।
कर्मचारी नहीं माने कहा कि बगैर टोल टैक्स दिए आगे नहीं जा सकते। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर टोल प्लाजा कर्मियों ने लाठी डंडे व हाकी से विकास की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही फत्तेपुर गांव के लोगों ने भारी संख्या में मौके पर पहुंचे और सड़क को जाम कर दिया।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी होते ही अदलहाट थानाध्यक्ष श्याम बहादुर यादव फोर्स के साथ पहुंचे और लोगाें को समझा बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज पटेल, भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष अली जमीर खां व मंडल प्रभारी हरिशंकर सिंह पहुंचे और उन्होंने प्रबंधक जितेंद्र सिंह से बात कर कहा कि जब जिलाधिकारी ने गांव के लोगों का टोल टैक्स माफ कर दिया है फिर क्यों लोगों से वसूली की जा रही है। नाराज लोगों ने टोल प्लाज कर्मियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है।