{"_id":"57a7898b4f1c1b27592b8a05","slug":"the-speed-of-the-four-lost-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार की भेंट चढ़ गई चार की जिंदगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रफ्तार की भेंट चढ़ गई चार की जिंदगी
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
टू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभन्न क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे के दौरान रविवार को दो चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है जबकि दो का जिला चिकित्सालय में ही इलाज चल रहा है।
मध्य प्रदेश के छिंडवाड़ा से एक ट्रक वाशिंग पाउडर लोडकर बिहार के हासीपुर जा रहा था। रविवार की सुबह दस बजे ट्रक देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी पर पहुंचा कि सामने से आ रहे खाली ट्रक से भिड़ं गया। जिसमें चालक अजय कुमार (45) निवासी बघौरा थाना इमिलिया जनपद सिधी मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। खलासी रजा मोहम्मद (24) निवासी इमिलिया जिला सिधी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिर्जापुर से लालगंज गिट्टी लोड करने जा रहे दूसरे ट्रक के चालक लवकुश (32) पकौड़ी निवासी भरपुरा पड़री की भी मौत हो गई तथा उसका खलासी विंध्यवासिनी (20) निवासी सरहुरआ भरपुरा पड़री घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदश्त थी कि दोनों चालक केबिन में बुरी तरह से फंस गए थे। उनको बाहर निकालने के लिए केबिन को गैस कटर से कटना पड़ा। दूसरी घटना बिसुंदरपुर ओबीटी कंपनी के सामने शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजेे घटी। जिसमें जिला पंचायत सदस्य अंजनी नंदन पांडेय का पुत्र शाशांक उर्फ गोलू (19 ) अपने चाचा सुशील उर्फ गुडडू (25) के साथ बाइक से बाजार से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच सड़क किनारे मौजूद बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में गुडडू की मौत हो गई वहीं गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरी घटना मड़िहान क्षेत्र के भवानीपुर रोड पर रविवार को हुई। भवानीपुर के जित्तन (65) पत्नी कलावती के साथ राजगढ़ बाजार रहा था। वह जैसे ही भवानीपुर रोड पर पहुंचा तो उसे याद आया कि पैसा घर भूल गया है। वह भवानीपुर के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर घरवालों को फोन करने लगा। एक युवक बाइक लेकर आया और उन्हें टक्कर मार दी, जिससे जित्तन की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी बाल-बाल बच गई।